
पान-गुटखा बनाने वाली कंपनियों ने इससे पहले कोर्ट के आदेश पर ही अपने उत्पादों की पैकिंग के चालीस प्रतिशत हिस्से पर बिच्छु बनाकर आदेश का पालन किया था।
कोर्ट की नशीले उत्पादों पर बिच्छु बनाने की मंशा मात्र यह थी कि इसकों देखकर लोग जागरुक हो और घातक गुटखों आदि का सेवन न करें। लेकिन बिच्छू कोई कमाल नही दिखा सका। मेरा मानना है कि सरकार शराब की भांति गुटखा को भी अपने सरंक्षण में लेकर मुनाफा कमाने की जुगत बना रही है। धीरे-धीरे निजी पान मसाला कंपनियों की नकेल कसने से उद्योगपति इस पेशे से ऊब रहें हैं उन पर रोज नई नकेल कसने से उनको व्यापार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उद्योग धंधों मंें लगे लोगों का आरोप है कि यदि गुटखा की प्लास्टिक की पैकिग को रोका जा रहा है तो पूरे देश में देशी शराब की बोतले भी प्लास्टिक ही है उन पर भी यह नियम लागू हो चाहिए। तथा स्थानीय स्तर पर बिकने वाले लगभग सभी उत्पादों में प्लास्टिक की पैकिंग का उपयोग होता है। उन पर भी बैन होना चाहिए। उनका हां और ये भी नही भूलना चाहिए कि लाटरी पर पाबंदी भी मायावती की देन है। गुटखा-तम्बाकू उत्पादों की खपत दिनों दिन आसमान छू रही है। स्टेटस सिम्बल बना गुटखा गांव देहातों में बच्चे बूढों के जीवन का अहम अंग बन चुका है गांवों में इसे अशिक्षावस अच्छा शौक माना जाता है लोग स्वेच्छा से तीज त्योहारों में इसका जमकर सेवन करते और कराते है।

शहरों में भी मसाला आम-खास सभी बडे चाव से खाते है। अरबो-खरबों का है इसका व्यापार। केन्द्र और राज्य को वार्षिक करोडो का राजस्व यही चबाने वाला गुटखा देता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया में तम्बाकू जनित सर्वाधिक मौतें भारत में होती है।कई एनजीओं और सैकडों स्वयंसेवी संस्थाए पान मसाले के प्रतिबंध के लिए देश में संघर्षरत है लेकिन अभी तक सरकार ने इसकों बंद करने का कोई इरादा नही किया है। सुलभता और सस्ते दामों में उपलब्ध होने के कारण नैनिहाल पहले इसे शौकिया खाते है बाद में लत पड़ने पर मजबूरी में उन्हे खाना पडता है। एक आकडे के अनुसार प्रति सौ लोगों पर एक पान-मसाला बेचने की दुकान है। इससे देश में गुटखा बेचने और इसके प्रसार का अंदाजा लगाया जा सकता है।
देश में गुटखा उत्पादन के कारखाने उ०प्र०, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र में है। इसके अतिरिक्त कई नामीग्रामी ब्रॉण्ड विदेश से भी आयात किए जाते हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर में ही कई देशी गुटखा नामचीन कंपनिया है। जिनकी संखया लगभग चार सैकडा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें